आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन  संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कमल कुंज, हरदा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद माया नरोलिया उपस्थित रहीं। उन्होंने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी अपनाओ जैसे संकल्प दिलाए और आगामी त्योहारों में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं, जैसे मिट्टी के दिए और स्वदेशी लाइट माला, खरीदने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगरपालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक जगदीश सोलंकी, कार्यक्रम के प्रभारी ललित पटेल, जिले के पदाधिकारी, समस्त मंडल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा युवा उद्यमी, व्यापारी, महिला स्व सहायता समूह और विभिन्न श्रेणियों के व्यापारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Views Today: 2

Total Views: 400

Leave a Reply

error: Content is protected !!