संभाग स्तरीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता में हरदा के खिलाड़ियों का चयन

अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय शालेय कलारीपट्टू प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। इसमें हरदा जिला दल के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। जिले की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर हरदा, वैदिक विद्यापीठम चिचोट कुटी एवं शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय छिपानेर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संभाग में हरदा जिला दल ही एकमात्र प्रतिभागी रहा। सभी खिलाड़ियों का चयन नर्मदापुरम संभाग दल के लिए राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देव कुमार सोनार, वरिष्ठ शिक्षक उपरीत, खेल शिक्षक नितेश यादव एवं तेज गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

181 Views

Leave a Reply