-श्री आद्यगौड ब्राह्मण समाज के चुनाव संपन्न
अनोखा तीर, हरदा। श्री आद्यगौड ब्राह्मण समाज हरदा की बैठक रविवार को दिनेश प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए और नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में बसंत कुमार पाराशर को पुन: अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने त्यागपत्र देने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन समाज के सदस्यों ने उन्हें पुन: अध्यक्ष पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया। केशव प्रसाद उपाध्याय, सचिव पद पर दीपक चतुर्वेदी तथा कोषाध्यक्ष पद पर मधुसूदन चौबे का चयन किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पवन तिवारी और पंडित अरविंद शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। नवगठित पदाधिकारियों को समाज के सदस्यों ने बधाई दी और समाजहित में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। सदस्यों ने भी नवचयनित पदाधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि समाज की चल-अचल संपत्ति में नाम दर्ज कराने हेतु विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही ग्राम विक्रमपुर खुर्द में गठित समिति को अमान्य घोषित किया गया, क्योंकि वहां बिना सूचना और एजेंडा के संवैधानिक प्रक्रिया से हटकर चुनाव किया गया था। यह भी तय किया गया कि भविष्य में समाज की सभी बैठकें श्री आद्यगौड ब्राह्मण समाज हरदा की धर्मशाला में ही आयोजित की जाएंगी।
Views Today: 12
Total Views: 250

