परशुराम सेना की नवीन कार्यकारिणी का गठन

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को गुप्तेश्वर मंदिर में परशुराम सेना द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें परशुराम सेना मध्यप्रदेश हरदा नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में विशाल शर्मा को नगर अध्यक्ष, पंडित विशाल शर्मा को नगर प्रभारी, पंडित शिवम् दाधीच एवं आदर्श तिवारी को नगर महामंत्री, पंडित अनुज महंत को नगर संयोजक, अंकित शर्मा एवं हितेश शर्मा को नगर उपाध्यक्ष, रोहित शर्मा को नगर मंत्री, हितेश पांडे को नगर सहमंत्री, समित गुहा को नगर मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सदस्यों में मोहित शर्मा, शुभम शर्मा, हर्ष आचार्य, आदर्श शर्मा, आदर्श तारे, मोहित जोशी, ध्रुव पुरोहित और कपिल पुरोहित को शामिल किया गया है। इन नियुक्तियों पर प्रदेश परशुराम सेना के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला अध्यक्ष नितिन जोशी, पूर्व जिला प्रभारी राज शर्मा, अर्पण मिश्रा, खिरकिया नगर अध्यक्ष पवन तिवारी एवं तहसील अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया।

305 Views

Leave a Reply