बालक छात्रावास में छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

  अनोखा तीर, हरदा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास हरदा में आज 13 अक्टूबर 2025 को अध्ययनरत छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह परीक्षण स्वास्थ्य विभाग आरबीएसके के डॉ. पी. एन. छलोत्रे द्वारा किया गया। डॉ. छलोत्रे ने बच्चों को साफ-सफाई से रहने के फायदे बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे नियमित रूप से स्वच्छता की आदत डालें और जब अपने घर-गांव जाएं तो परिवार के सदस्यों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में छात्रावास के सहायक वार्डन आरएल रावत ने सहयोग प्रदान किया।

191 Views

Leave a Reply