चाकू से घायल हुआ शराबी

-शराब के नशे में लोगों को धमका रहा था, पत्नी छुड़ाने पहुंची तो हो गया हादसा
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के मसनगांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति के गले में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मसनगांव निवासी नारायण पिता ललित पंवार (लगभग 30 वर्ष, जाति कतिया) सोमवार सुबह शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों से विवाद कर रहा था। विवाद के दौरान उसने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया। इसी बीच, उसकी पत्नी सुगना बाई ने उसके हाथ से चाकू छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान चाकू गलती से नारायण के गले में लग गया, जिससे खून बहने लगा।परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और एक्स-रे के लिए भेजा। बाद में परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए।

204 Views

Leave a Reply