अनोखा तीर, हरदा। खिरकिया ब्लॉक अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री शिवांगी बघेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को वनाधिकार पत्र के दावे आपत्ति के निराकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ फारेस्ट, सीईओ जनपद पंचायत, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी सहित फारेस्ट विभाग के बीट गार्ड उपस्थित हुए। बैठक में वन ग्राम समिति को शीघ्र दावों पर विचार कर ब्लॉक स्तरीय समिति को प्रेषित करने के लिए कहा गया।
245 Views



