अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देश अनुसार भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावान्तर योजना) के तहत खरीफ 2025 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 17 अक्टूबर, 2025 तक सोयाबीन के पंजीयन किया जाना है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जे.एल. कास्दे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में भावान्तर योजना के तहत सोयाबीन के पंजीयन के लिये 50 पंजीयन केंद्र ई-उपार्जन पोर्टल पर स्थापित किये गये हैं। इनमें अबगाँवकला, अबगाँवखुर्द, बालागॉव, भुवनखेड़ी, धनगॉव, गहाल, हंडिया, खेड़ा, मांगरुल, मसनगाँव, मोहनपुर, नांदरा, पलासनेर, रूपीपरेटिया, सोनतलाई, तजपुरा, पोखरनी, छिदगाँवमेल, मनियाखेड़ी, करताना, गोंदागाँवकला, बाजनिया, गोंदागाँवखुर्द, रुंदलाय, आलमपुर, रहटगांव, टेमागाँव, राजाबरारी, सोडलपुर, रवांग, छीपाबड़, चौकड़ी, मान्दला, धनवाड़ा, टेमलावाड़ी, बारंगा, मुहालकला, बेड़ियाकला, डेडगाँव, मोरगढ़ी, सिराली, रहटाकलां, दीपगॉवकला, पीपल्यामकड़ाई, सोमगाँवकला, जुनापानी, किसान सहकारी विपणन समिति टिमरनी शामिल हैं। उप संचालक श्री कास्दे ने कृषक भाइयो से अनुरोध किया है कि, सोयाबीन भावान्तर योजना अंतर्गत पंजीयन केंद्र पर आधारकार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आईडी, ऋण पुस्तिका एवं ओटीपी के लिए मोबाइल सहित पहुंचकर समयावधि में अपना पंजीयन करा लेवें।
Views Today: 6
Total Views: 318
