अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने हरदा कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले में किसानों की खरीफ फसलों का उचित प्रकार से सर्वे कराए जाने की मांग की है। डॉ. दोगने ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों की खरीफ की मुख्य फसल सोयाबीन सहित अन्य फसलें पूरी तरह से खराब हो गई हैं। यह महंगी फसल होने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। विधायक ने कहा कि वर्तमान में औसत उत्पादन प्रति एकड़ मात्र 1 से 1.50 क्विंटल तक ही निकल रहा है, जिससे किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। वहीं, जिन किसानों की फसल अतिवृष्टि के कारण उग ही नहीं पाई है, उन्हें भी सर्वे में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि किसानों की खरीफ फसल का शीघ्र एवं पारदर्शी सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा एवं बीमा राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
किसानों की फसलों का उचित सर्वे कराया जाए : विधायक दोगने

155 Views




