किसान के  खेत में फसल कटाई प्रयोग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-राजस्व विभाग ने किसानों की मौजूदगी में की क्रॉप कटिंग
अनोखा तीर, सोडलपुर। क्षेत्र में खरीफ सीजन की सोयाबीन फसल की कटाई इन दिनों प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में सोयाबीन कम और कचरा अधिक दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर किसान हार्वेस्टर से तो कुछ जगहों पर हाथ से कटाई करने को मजबूर हैं। लगातार हुई वर्षा के चलते दाना बारीक हो गया है, जिससे किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। कई खेतों में सोयाबीन सूखकर खड़ी है, लेकिन गीली मिट्टी और खेतों में भरे पानी के कारण किसान फसल काट नहीं पा रहे हैं। दो दिन पहले तक हुई बारिश से स्थिति और खराब हो गई है। गुरुवार को पायली क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा ग्राम पटवारी विकास जोशी की उपस्थिति में सोयाबीन फसल की क्रॉप कटिंग की गई। किसानों की मौजूदगी में 5&5 मीटर क्षेत्र में की गई इस क्रॉप कटिंग में उत्पादन अपेक्षा से बहुत कम निकला। जहां सामान्यत: इस क्षेत्र से लगभग 4 से 5 किलो उत्पादन होना चाहिए, वहीं यहां 730 ग्राम से लेकर अधिकतम 2 किलो 300 ग्राम तक ही उपज मिली। पटवारी जोशी ने बताया कि लगभग सात खेतों में किसानों की उपस्थिति में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें उत्पादन बेहद कम पाया गया। इस दौरान किसान गणेश चौधरी, आनंद पटेल, राजा रायखेरे, विमल रात्रे, सुनील रायखेरे, सचिन चौधरी सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 460

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!