अनोखा तीर, हरदा। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को शासकीय आईटीआई हरदा में ‘युवा संगमÓ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में तीन कंपनियों ने भाग लेकर कुल 91 बेरोजगार आवेदकों का प्राथमिक चयन किया। मेले में 140 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। मेले में काउंसलर्स द्वारा उपस्थित 35 युवक युवतियों की करियर काउंसलिंग कर व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा 28 आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
276 Views



