सांसद खेल महोत्सव के तहत क्लस्टर स्तरीय गतिविधियों का हुआ आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। सांसद खेल महोत्सव के तहत हरदा जिले के 20 संकुलों पर 15 अक्टूबर तक कलस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस दौरान क्लस्टर स्तर पर खो खो, कबड्डी, रस्साकसी, एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, तैराकी व पिट्टू खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ब्लाक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि बुधवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रारम्भ की गई है। प्रथम दिवस शास हाई स्कूल नीमगांव, शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक शाला चारखेड़ा व उच्चतर माध्यमिक शाला सिराली में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी तथा वालीबॉल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। संकुल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रत्येक ब्लॉक पर लगभग 300 बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। सुश्री खान ने बताया कि संकुल पर बनी समिति में संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक एवं सचिव ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। संकुल पर चयनित खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

215 Views

Leave a Reply