सांसद खेल महोत्सव के तहत 10 अक्टूबर को होंगी प्रतियोगिताएं

अनोखा तीर, हरदा। सांसद खेल महोत्सव के तहत हरदा जिले के 20 संकुलों पर 15 अक्टूबर तक कलस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। ब्लाक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि इस दौरान क्लस्टर स्तर पर खो खो, कबड्डी, रस्साकसी, एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, तैराकी व पिट्टू खेलों का आयोजन किया जाएगा। संकुल स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता ओपन प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता का आयोजन संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक एवं ग्राम पंचायत सचिव के सहयोग से संपन्न होगी। संकुल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 17 नवंबर से आयोजित होने वाली विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सुश्री खान ने बताया कि जारी कलेण्डर अनुसार 10 अक्टूबर को हरदा के खेड़ा, टिमरनी के शासकीय कन्या शाला रहटगांव व उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी तथा खिरकिया के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांदला में क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 11 अक्टूबर को हरदा के हंडिया, टिमरनी के बालक शाला रहटगांव व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी तथा खिरकिया के सांदिपनी स्कूल खिरकिया में क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 13 अक्टूबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, टिमरनी के छीपानेर/करताना व खिरकिया के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा 14 अक्टूबर को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, टिमरनी के ग्राम बाजनिया/बिच्छापुर व खिरकिया के ग्राम चारूवा में क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

363 Views

Leave a Reply