-विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
अनोखा तीर, हरदा। मप्र के छिंदवाड़ा जिले में राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण जहरीली खांसी की दवाई पीने से 25 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना को म.प्र. शासन की विफलता माना जा रहा है। इसके विरोध में म.प्र. कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सांई के नेतृत्व में स्थानीय घंटाघर चौक से महात्मा गांधी प्रतिमा से भिमराव अंबेडकर चौक तक मौन कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई। कैंडल मार्च में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक हेमंत टाले, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ओम पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सुरमा, जिला प्रवक्ता आदित्य गर्गव, आमिर पटेल, सोनल पाल, राघवेंद्र पारे, जिज्ञासा पारे, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, सुरेंद्र सराफ, वी. के. दीक्षित, हरीश गुप्ता, कैलाश पटेल, मिंटू पटेल, नवीन पाल, मुजाहिद अली, संदीप गौर, शेख नईम खान, सतीश राजपूत, रमेश सोनकर, सुनील गीते, अनिल बिश्नोई, भजन बेनीवाल, प्रेरक सारण, सतीश भादू, पंकज शर्मा, अजीम पठान, सगीर खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। कैंडल मार्च के दौरान सभी ने बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और राज्य सरकार से गंभीर कार्रवाई एवं जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने की मांग की।
Views Today: 2
Total Views: 272

