आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-किशोरी बालिकाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में लिया भाग
अनोखा तीर, हरदा। हरदा शहरी सेक्टर-3 के आंगनवाड़ी केंद्र क्र. 55 में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। पोषण माह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को पोषण परामर्श, टीकाकरण, शिक्षा और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। सेक्टर पर्यवेक्षक पूजा चौहान ने उपस्थित बालिकाओं को संतुलित आहार लेने की सलाह दी तथा स्वच्छता पर चर्चा करते हुए आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर भी चर्चा की गई। बालिकाओं को मोटे अनाज, स्थानीय फल-सब्जियों और पौष्टिक भोजन को अपने दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी गई। साथ ही मोटापे से बचाव के लिए शक्कर, नमक और तेल का सीमित उपयोग करने पर भी बल दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली किशोरी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी भारती भल्लवी, पर्यवेक्षक पूजा चौहान, रेखा गौर, सहायक ग्रेड-3 मीना मालविया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Views Today: 10

Total Views: 388

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!