विधायक दोगने खंडवा जिला प्रभारी नियुक्त  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने की सक्रियता एवं संगठन हित में किए गए कार्यों को देखते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें खंडवा जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। विधायक डॉ. दोगने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार खंडवा जिले के ब्लॉक, बूथ एवं मैदानी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी हरदा विधायक डॉ. दोगने को जबलपुर जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया था। डॉ. दोगने को खंडवा जिले का प्रभारी बनाए जाने पर टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, लक्ष्मीनारायण पवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, सुरेन्द्र जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन सिंह मौर्य, हिरालाल पटेल, सुभाष पटेल, रामदीन पटेल, आत्माराम पटेल, अरुण जायसवाल, भूपेश पटेल, शंकर सिंह सोलंकी, महेश पटेल, गोविन्द व्यास, सुरेन्द्र विश्नोई, संजय भायरे, गौरीशंकर शर्मा, राजेश पटेल, भागीरथ पटेल, राहुल पटेल, दीपक सारन, अमर रोचलानी, अनिल सूरमा, सुनिल विश्नोई, राकेश सूरमा, संजय बिजगावने, आमीर पटेल, आनंद पटेल, राहुल जायसवाल, योगेश चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, अनिल विश्नोई, अजय राजपूत, पेकू सारन, संदीप सारन, राघवेन्द्र पारे, महेश राठौर, दिनेश दुगाया, रूपेश जाट, धर्मेन्द्र शिंदे, विनय मालवीय, कृष्णा विश्नोई सहित समस्त कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Views Today: 2

Total Views: 378

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!