महर्षि ज्ञानपीठ में छात्र कैबिनेट का गठन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में विधिवत चुनाव प्रक्रिया के तहत छात्र कैबिनेट का गठन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान नवगठित कैबिनेट के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हेड बॉय के रूप में दिव्यांश बामने और हेड गर्ल के रूप में दीक्षा गुर्जर निर्वाचित हुईं। अन्य पदों पर अभिषेक राजपूत डिप्टी हेड बॉय, कृतिका दीक्षित डिप्टी हेड गर्ल, यशराज शिक्षा मंत्री, शिखा शारदे उप शिक्षा मंत्री, समर्थ पालीवाल सांस्कृतिक मंत्री, नमन मंडलोई उप सांस्कृतिक मंत्री, हर्ष तिरोले खेल मंत्री, राजवीर विश्वकर्मा उप खेल मंत्री, वैशाली गुर्जर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, मितिशा यादव उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, राघव गुर्जर अनुशासन मंत्री तथा शुभम सोलंकी उप अनुशासन मंत्री चुने गए। कैबिनेट के सभी सदस्यों को संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने बैज पहनाकर शपथ दिलाई और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण के दौरान हेड बॉय दिव्यांश बामने ने अपने संबोधन में कहा कि वे विद्यालय के सभी नियमों का पालन करेंगे, शिक्षकों का सम्मान करेंगे और संस्था के विकास में पूर्ण निष्ठा से सहयोग देंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शाजिया कुरैशी ने किया। समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा सभी ने नवगठित कैबिनेट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Views Today: 2

Total Views: 270

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!