अनोखा तीर, हरदा। ब्राह्मण संगठन एवं उत्थान के उद्देश्य से स्थापित परशुराम सेवा संगठन ने पं. विशाल तिवारी को जिला महामंत्री के पद पर सहर्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अनुशंसा के बाद की गई। संगठन के अनुसार, पं. विशाल तिवारी का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण जिला हरदा रहेगा। संगठन ने विश्वास जताया है कि पं. विशाल तिवारी अपनी योग्यता, अनुभव और ऊर्जा का उपयोग करते हुए संगठन एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर संगठन ने कहा कि उनके नेतृत्व में परशुराम सेवा संगठन सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और मजबूती से संचालित करेगा।
Views Today: 2
Total Views: 360

