अवैध शराब के विरुद्ध 5 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी एएस बघेल एवं डीएस चौहान के नेतृत्व में आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को शराब के अवैध विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के टंकी मोहल्ला, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, बैरागढ़ व ग्राम एड़ाबेड़ा में दबिश देकर 31 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 410 किलो महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए।

300 Views

Leave a Reply