त्यौहारों में यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त बसों की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-विधायक प्रतिनिधि संजय जैन ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
अनोखा तीर, हरदा। विधायक प्रतिनिधि संजय जैन ने कलेक्टर को एक आवेदन सौंपकर मांग की है कि आगामी त्यौहारों, विशेष रूप से राखी और दीपावली के दौरान हरदा से इंदौर के बीच चलने वाली बसों की संख्या में वृद्धि की जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सके। संजय जैन ने बताया कि त्यौहारों के समय बसों में अत्यधिक भीड़ रहती है। कई बार यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूला जाता है, फिर भी उन्हें सीट नहीं मिल पाती, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बसों की व्यवस्था से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं अव्यवस्था और हादसों की संभावना भी कम होगी। उन्होंने कलेक्टर से यह भी अनुरोध किया कि बसों की नियमित जांच की जाए, जिसमें किराया सूची, ड्राइवर और कंडक्टर की ड्रेस, फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता, वाहन की फिटनेस और बीमा की स्थिति की जांच अनिवार्य रूप से की जाए। संजय जैन ने कहा कि यदि दीपावली के आठ दिन पूर्व से लेकर पांच दिन बाद तक अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाती है, तो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगी। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर जनता को राहत देने की मांग की है।

Views Today: 2

Total Views: 178

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!