जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न, ३५० अधिवक्ताओं ने किया मत का प्रयोग

-16 पदों पर हुई वोटिंग
-अध्यक्ष पद के लिए पहली बार महिला प्रत्याशी सहित चार उम्मीदवार
अनोखा तीर, हरदा। हरदा में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। कुल 16 पदों के लिए वोट डाले गए। शाम तक ३८५ में से ३५० अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश मोरछले और रामोतार गहलोद ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और ग्रंथपाल सहित कुल 16 पदों के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग पश्चात मत पेटियों को थाने में सुरक्षित रखवाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल बिल्लौरे के अनुसार, मतगणना 11 अक्टूबर को होगी और सभी नतीजे रात 8.30 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पहली बार महिला प्रत्याशी रंजना भारद्वाज के साथ हरिमोहन शर्मा, जगदीश विश्वकर्मा और रेवाराम पटेल शामिल हैं। सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाया।  सचिव पद पर शैलेंद्र जोशी, रामचंद्र सोनी और नितिन स्थापक के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सह सचिव पद के लिए विनोद नागले, रजत शर्मा और अजयसिंह राजपूत के बीच भी कांटे की टक्कर है। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कैथवास और विजय कोठारी आमने-सामने हैं, जबकि ग्रंथपाल पद के लिए अजय पारे और अकलेश भाटी के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर संदीप स्वामी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

315 Views

Leave a Reply