-तपस्वियों और लाभार्थी परिवार का किया सम्मान
अनोखा तीर, खिरकिया। जैन श्वेतांबर श्रीसंघ खिरकिया के तत्वावधान में पूज्या प्रज्ञा श्रीजी मसा आदि ठाना-4 के सानिध्य में आयोजित शाश्वत नवपद आयंबिल ओली तप की आराधना 29 सितंबर से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर को पूर्ण हुई। तप के समापन पर 8 अक्टूबर, बुधवार को मांगलिक भवन में आयंबिल एवं वर्षीतप तपस्वियों का बहुमान तथा संपूर्ण श्रीसंघ का पारणा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तप अनुमोदनार्थ श्रीसंघ के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण ओलीजी और पारणा के मुख्य लाभार्थी श्री श्वेतांबर श्रीसंघ खिरकिया के संरक्षक ज्ञानचंद दीपचंद मेहता परिवार रहे। मेहता परिवार की ओर से नवपद ओलीजी तपस्या पूर्ण करने वाले सभी तपस्वियों का सम्मान श्रीसंघ की ओर से किया गया। सर्वप्रथम लाभार्थी परिवार का बहुमान किया गया, जिसमें ज्ञानचंद मेहता, मनोरमा देवी मेहता, सतीश मेहता, विमला देवी मेहता, कुसुमलता पारलेचा, रचना एवं संगीता भंडारी का शाल, माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। प्रशस्ति पत्र का वाचन निर्मल विनायक ने किया। स्वागत संघ संरक्षक हरिश नागड़ा, रमणलाल सांड और इंदरचंद श्रीश्रीमाल ने किया। तपस्वियों का सम्मान संघ अध्यक्ष अनिल मुनोत, कोषाध्यक्ष विमल रांका और सहसचिव विजय कोचर ने किया।
नवपद ओलीजी तप के आराधक
कुस
Views Today: 6
Total Views: 352

