अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, माय किड्स एकेडमी, सरस्वती ज्ञान मंदिर हायर सेकण्ड्री स्कूल तथा शासकीय प्राथमिक शाला खेडीपुरा हरदा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर हायर सेकण्ड्री स्कूल हरदा में आयोजित शिविर में उपस्थित विशेष न्यायाधीश जयदीप सिंह ने उपस्थित छात्र तथा छात्राओं को बताया गया कि बाल अधिकार जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के बारे में लोगों को शिक्षित करना और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान बच्चों के अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए है। इसके साथ ही उनके द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 के बारे में बताया गया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों को अत्याचारों, भेदभाव और उत्पीड़न से बचाना है तथा यह अधिनियम इन समुदाय के लोगों को समाज में अन्य वर्गों के समान अधिकार दिलाने के संवैधानिक विचार को आगे बढ़ाता है और भेदभाव का निषेध करता है। माय किड्स एकेडमी और शासकीय प्राथमिक शाला खेडीपुरा, हरदा में आयोजित शिविर में उपस्थित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्द्रशेखर राठौर ने बताया कि नालसा ÓÓडॉन स्कीम 2025ÓÓ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा नशा उन्मूलन हेतु शुरू की गई एक पहल है। इसका उद्देश्य, विशेष रूप से युवा व किशोरों के मध्य नशीले पदार्थों के उपयोग के विरूध्द जागरूकता बढ़ाना और नशे के शिकार लोगों को कानूनी सहायता और कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करना है। उन्होने नालसा योजना, 2015 के उपबंधों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत ड्रग्स तस्करी एवं ड्रग्स पीड़ितों को जिला प्राधिकरण के द्वारा आवश्यक विधिक सेवा उपलब्ध करायी जाती है। शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ दुबे ने बच्चों को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया, जो नागरिकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हैं। उन्होंने बच्चों को नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा पढाई पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 तथा विधिक सहायता हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे में भी बताया। शिविर में जवाहर पारे, चीफ एलएडीसी अनीस मोहम्मद खान, डिप्टी चीफ एलएडीसी श्रीमती अंतिमा चोलकर, असिस्टेंट एलएडीसी तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, प्राचार्य तथा पैरालीगल वॉलेंटियर सुरेन्द्र कौर, अमन कजोडिया, हेमलता प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Views Today: 4
Total Views: 336

