अनोखा तीर, हरदा। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले ‘युवा संगमÓ का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह मेला 9 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते है। मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
Views Today: 2
Total Views: 334
