नेशनल कॉफ्रेंस में अधिवक्ता अंतिमा चोलकर करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व

अनोखा तीर, हरदा।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 8 व 9 नवंबर को ‘स्ट्रेंथनिंग लिगल एड डिलवरी मेकेनिज्मÓ विषय पर नेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल, प्रशासनिक भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं नालसा के मुख्य संरक्षक एवं अन्य की गरिमामयी उपस्थिति में किया जा रहा है। इस कॉफ्रेंस के माध्यम से देश में विधिक सहायता के भविष्य के लिए कार्यान्वयन योग्य रणनीतियां विकसित करने, प्रगति व चुनौतियों पर विचार विमर्श करने तथा अनुभव साझा करने हेतु एक मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिये म.प्र. से कुल 2 लीगल एड डिफेंस काउंसिल, 2 पैनल लॉयर और 2 पैरालीगल वॉलेंटियर्स का चयन किया गया है। इनमें से जिला न्यायालय हरदा स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल, हरदा के पद पर कार्यरत अधिवक्ता श्रीमती अंतिमा चोलकर द्वारा जिला हरदा का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

339 Views

Leave a Reply