आदिवासी ग्रामीणों के साथ हुई मारपीट की घटना पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

-वन ग्राम इन्द्रपुरा के ग्रामीणों ने नाकेदार पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
अनोखा तीर, हरदा। आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं एवं राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक हेमंत टाले ने वन ग्राम इन्द्रपुरा के आदिवासी भाइयों के साथ मिलकर वन विभाग के एसडीओ लहरी को एक ज्ञापन सौंपा। ग्राम इन्द्रपुरा में 30 सितंबर 25 को दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पंचायत सचिव और नाकेदार द्वारा आदिवासी सशक्तिकरण के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी ग्रामवासी उपस्थित थे और संबंधित विषयों पर चर्चा चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, जब फसल के मुआवजे से जुड़ा प्रश्न नाकेदार से पूछा गया, तो वह अचानक नाराज हो गया और ग्रामवासी शिवकरण के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। अचानक हुई इस घटना से सभी ग्रामीण आक्रोशित और अपमानित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि नाकेदार सुनील कुमरे के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए और उसे तत्काल क्षेत्र से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान वन ग्रामवासी शिवकरण, नाथूराम, अनोखी, गुलाब, मुन्नालाल, गोलू, शिवप्रसाद, संतराम, अंशु, कलीराम, बालकराम, मांगीलाल, मौजीलाल, अवध सिंह, कमल, साबूलाल, सीताराम, राजाराम सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

288 Views

Leave a Reply