अनोखा तीर, हरदा। छिंदवाड़ा जिले में जहरीली सिरप से 16 बच्चों की मौत की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा 9 अक्टूबर, बुधवार शाम 6.30 बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने बताया कि घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है, लेकिन अब तक सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से इस्तीफा नहीं लिया है। इसी के विरोध में यह कैंडल मार्च आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।
278 Views



