हरदा जिले की मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। छिंदवाड़ा जिले में घटित घटना जिसमें खांसी की दवाई काफड्रिल से मृत्यु होने की शिकायत पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार हरदा जिले में औषधि विक्रेताओं की जांच  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर संजीव जादौन द्वारा की गई। इस दौरान प्रतिबंधित औषधि एवं श्रीसन फार्मा तमिलनाडू के अन्य औषधि उत्पाद की हरदा जिले में अनुपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया गया तथा सर्दी खांसी के कफ सीरप के नमूने लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिंह के निर्देश पर बच्चों के चिकित्सक के आसपास के सभी औषधि विक्रेताओं का निरीक्षण प्राथमिकता पर किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि बुधवार को हरदा के माधूरी मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकोज, दीपक मेडिकोज, सोमानी मेडिकल स्टोर, तृप्ती मेडिकल स्टोर, न्यू हरि मेडिकल स्टोर, कुमार मेडिकल स्टोर हरदा का निरीक्षण किया गया, जहां से कफ सीरफ के सेम्पल भी जांच हेतु लिए गए। जिले में संबंधित कंपनी का कोई भी स्टॉक नही पाया गया है। जिले में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण निरंतर किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

error: Content is protected !!