हरदा जिले में शताब्दी वर्ष का भव्य पथ संचलन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-12 अक्टूबर को नगर में होगा ‘राष्ट्रोदय संगम संचलनÓ
अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हरदा जिले में उत्साह और उमंग का माहौल है। ग्रामीण अंचलों, खंडों, मंडलों और उपनगरों में लगातार पथ संचलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 12 अक्टूबर को हरदा नगर में राष्ट्रोदय संगम पथ संचलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर हरदा नगर की 12 बस्तियों से पथ संचलन प्रारंभ होगा, जिन्हें प्रतीकात्मक रूप से 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम दिए गए हैं। इन बस्तियों से निकलने वाली वाहिनियां छह स्थानों पर संगम कर नेहरू स्टेडियम की ओर प्रस्थान करेंगी। संचलन के मार्ग में महापुरुषों के चित्र, सजीव झांकियां, रंगोली, दीपक, बैनर और पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नगर की मातृशक्ति पुष्पवर्षा और जयघोषों के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत करेगी। कार्यक्रम का समापन नेहरू स्टेडियम में भारत माता की आरती के साथ होगा। जिला कार्यवाह गोविंद सिंह ने बताया कि शताब्दी वर्ष का यह आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए स्वयंसेवकों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, उन्हें गणवेश धारण कर इस ऐतिहासिक संचलन में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक 1275 से अधिक नवीन गणवेशों का विक्रय हो चुका है, जो संघ के प्रति बढ़ते आकर्षण और जनभागीदारी को दर्शाता है। गोविंद सिंह ने कहा कि इस वर्ष जिलेभर में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है और हर स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने को तत्पर है। अंत में उन्होंने सभी स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों से आग्रह किया कि वे 12 अक्टूबर को अपनी-अपनी बस्तियों में निर्धारित स्थान पर समय पर उपस्थित होकर ‘राष्ट्रोदय संगम संचलनÓ में सहभागी बनें और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

error: Content is protected !!