बस स्टैंड निर्माण से फैली अव्यवस्थाएं

-आखिर क्यों नहीं हो रहा खेड़ीपुरा में बने बस स्टैंड का उपयोग
अनोखा तीर, हरदा। हरदा नगर पालिका द्वारा लाखों की लागत से बनाए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड वर्षों से बेकार पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर शहर के मध्य स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बस स्टैंड का पुन: निर्माण होने जा रहा है। जिसके कारण यहाँ पर अव्यवस्थाएं पैदा हो गई है। बसों को खड़े करने तक की दिक्कत हो गई है। वहीं पुराना बस स्टैंड तोड़ा जा रहा है, जिसके कारण कभी भी यात्रियों के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जब तक नए बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो जाता तब तक शासन प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए दीन दयाल उपाध्याय बस स्टैंड को चालू कर देना चाहिए। जिससे शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो सकेगी। यदि जिला प्रशासन चाहे तो खंडवा नर्मदापुरम मार्ग की बसों का ठहराव पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पर कर उनका रास्ता बदल कर सीधे हाईवे के रास्ते अपने गंतवय पर निकाला जा सकता है। खंडवा से नर्मदापुरम जाने वाली बसों को बायपास से छीपानेर मार्ग से डगावानीमा वाले रोड से सीधे हाईवे से ऊड़ा ऊतरकर अपने गंतव्य की ओर आने जाने से रेलवे फाटक का भी ट्राफिक कम होगा और बसों का शहर के बाहर से जाने से प्रदूषण भी कम होगा। यदि जिला प्रशासन इस ओर ध्यान देकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को निर्देशित करे तो शहर की यातायात व्यवस्था भी सुगम हो जाएगी।

267 Views

Leave a Reply