मेंटेनेंस कार्य के कारण दो घंटे गुल रहेगी विद्युत आपूर्ति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 अनोखा तीर, हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आज 9 अक्टूबर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके चलते उपकेंद्र से निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान इंदौर रोड, गुप्तेश्वर मंदिर, खेड़ीपूरा, रेलवे एवं कोर्ट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। प्रभावित कॉलोनियों में सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रोनक विहार, घंटाघर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, मानपुरा, इमलीपुरा, बाहेती कॉलोनी, फाइल वार्ड, पीलियाखाल, कुल्हरदा, सिविल लाइन, खंडवा बायपास, सिविल लाइन, भवानी कुंज और कोर्ट क्षेत्र शामिल हैं। विद्युत विभाग ने नागरिकों से इस दौरान सहयोग और समझदारी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

Views Today: 4

Total Views: 240

Leave a Reply

error: Content is protected !!