चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले वकील पर देशद्रोह की मांग

-एससी-एसटी संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को हरदा जिले के एससी-एसटी सामाजिक संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले वकील के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
जातिवाद का आरोप
संगठन से राहुल पवारे ने कहा कि न्यायाधीश बीआर गवई के साथ यह व्यवहार जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि राकेश किशोर कुमार नामक वकील पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। पवारे ने इसे निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि यह मूलनिवासी समाज के प्रति घृणा का प्रतीक है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि यदि न्यायाधीशों के साथ यह बर्ताव हो सकता है, तो आम व्यक्ति के साथ क्या व्यवहार होगा। इस दौरान राहुल पवारे, महेंद्र काशिव मेहरा, सत्यनारायण सुचर, मुरली रंगीले समेत बड़ी संख्या में एससी-एसटी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

159 Views

Leave a Reply