-385 सदस्य करेंगे मतदान, शनिवार को होगी मतगणना
-अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का मतदान गुरुवार सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। मतगणना शनिवार को की जाएगी और उसी दिन विजेताओं की घोषणा की जाएगी। सहायक चुनाव अधिकारी ओपी मोरछले ने बताया कि मतदान 9 अक्टूबर को होगा। कुल 385 मतदाता मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए रंजना भारद्वाज, रेवा पटेल, जगदीश विश्वकर्मा और हरिमोहन शर्मा सहित चार दावेदार मैदान में हैं। इसके अलावा सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथपाल और कार्यकारिणी सदस्य जैसे पदों के लिए भी चुनाव होंगे।
समर्थन जुटाने की होड़
मतदान से पहले सभी उम्मीदवार व्यक्तिगत संपर्क, मोबाइल व मैसेज के जरिए मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। परिचितों के माध्यम से समर्थन जुटाने की कोशिश भी की जा रही है। बता दें कि, चुनाव से दो दिन पहले जागो मतदाता जागो शीर्षक से एक पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उम्मीदवारों के बारे में टिप्पणियां की गई थीं।
आज होंगे जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव

232 Views


