विधायक दोगने ने किया निर्माणाधीन हंडिया बैराज का निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हंडिया। ग्राम भमौरी में निर्माणाधीन हंडिया बैराज के कार्य का हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अपने साथियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विधायक डॉ. दोगने ने बताया कि हंडिया बैराज एक माईक्रो लिफ्ट सिंचाई एवं जल विद्युत परियोजना है। इस परियोजना के माध्यम से नर्मदा नदी के जल का उपयोग कर किसानों को दबावयुक्त पाइपलाइन प्रणाली द्वारा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। योजना से लगभग 72 गांवों की 35 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित होगी और 25 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी संभव होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,294.27 करोड़ रुपये है। औचक निरीक्षण के दौरान हरदा विधायक के साथ राजेश पटेल गोयत, अनिल सूरमा, अर्जुन बाना, राजा बाना और सुयश पटेल उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 338

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!