पोषण माह सप्ताह एवं गोद भराई कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, टिमरनी। नगर के वार्ड 6 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र 1 पर आज पोषण माह सप्ताह एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री निशा दुबे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीति बंसल, पार्षद सुनील दुबे, सब इंस्पेक्टर प्रियंका पाठक, बेबी पटवारी और गंगा वर्मा उपस्थित रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के साथ आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया था। यह अभियान उनके सशक्त नारी, सुपोषित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है और एक स्वस्थ, मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छह वर्ष से कम आयु के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को लक्षित करते हुए तकनीक-आधारित और समुदाय केंद्रित पहल के माध्यम से कुपोषण की समस्या का समाधान करना है। इस अवसर पर निशा दुबे ने कहा कि पोषण साक्षरता और स्वस्थ आदतों को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना आवश्यक है, ताकि समाज में हर वर्ग तक पोषण का संदेश पहुंचे। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीति बंसल ने कहा कि बेहतर पोषण के लिए दो वर्ष से कम आयु के बच्चों की आहार प्रथाओं को सुधारना जरूरी है, जिसमें समय पर और पर्याप्त स्तनपान तथा पूरक आहार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सब इंस्पेक्टर प्रियंका पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि यदि नारी स्वस्थ है तो निश्चित ही वह सशक्त होगी, इसलिए समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना अनिवार्य है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करुणा सोनपुरे, राजकुमारी सोनपुरे और सहायिकाओं की सक्रिय भूमिका रही। उपस्थित महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर पोषण और स्वास्थ्य के महत्व पर संदेश दिया।

Views Today: 2

Total Views: 458

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!