गौमाताओं के लिए गोग्रास रथ का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-स्व. जगदीश प्रसाद गौर की स्मृति में परिवार का पहल
अनोखा तीर, रहटगांव। कामधेनु गौशाला धनपाडा की गौमाताओं के लिए रहटगांव एवं नजरपुरा से गोग्रास एकत्रित करने हेतु मंगलवार सुबह 10 बजे गोग्रास रथ का शुभारंभ किया गया। यह रथ स्वर्गीय जगदीश प्रसाद गौर (पूर्व सरपंच) की स्मृति में उनके परिवार द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला प्रांगण धनपाडा में गायत्री परिवार, गौशाला समिति और ग्रामीण जनों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर स्व. जगदीश गौर के पुत्र प्रहलाद गौर, आदेश गौर, विजय गौर सहित परिवारजन उपस्थित रहे। बताया गया कि यह वाहन गौशाला को गोग्रास संचय के लिए समर्पित किया गया है, जिसे नगर के युवा संचालित करेंगे। वाहन के माध्यम से लोगों के घरों से गौमाता के लिए भोजन (गोग्रास) एकत्र कर गौशालाओं की गायों को खिलाया जाएगा, जिससे गौसेवा को बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के अनुसार यह वाहन क्षेत्र के धार्मिक आयोजनों के प्रचार-प्रसार हेतु भी नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा।
गोग्रास वाहन का उद्देश्य और महत्व
गोग्रास वाहन का मुख्य उद्देश्य गौमाता के लिए चारा और भोजन घर-घर से एकत्र करना है, जिससे गौशाला की गायों की देखरेख सुनिश्चित की जा सके। यह वाहन उन लोगों तक भी पहुंचेगा जो गायों को भोजन देना चाहते हैं, परंतु स्वयं गौशाला तक नहीं जा पाते। हिंदू धर्म में गायों को माता के समान पूजनीय माना गया है। गौसेवा को पुण्य का कार्य कहा गया है, क्योंकि गाय का गोबर और मूत्र जैविक खेती तथा पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी होता है। गौसेवा से व्यक्ति में करुणा, प्रेम और जिम्मेदारी के संस्कार विकसित होते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 200

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!