ग्रामीण परिवेश को समझने हरदा पहुंचे आईआईएम इंदौर के छात्र

   अनोखा तीर, हरदा।  भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर के छात्र-छात्राएं 6 से 10 अक्टूबर तक जिला हरदा के ग्रामीण परिवेश में रहकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को समझेंगे। इस दौरान छात्र छात्राएं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग में  संचालित  आजीविका मिशन योजना में लखपति दीदी से संपर्क, स्व सहायता समूह, संकुल स्तरीय संगठन की प्रबंधन प्रक्रिया, आजीविका गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। इसके अलावा स्व सहायता समूह, सीएलएफ की दीदियों संवाद करने का अवसर मिलेगा, जिससे ग्रामीण जीवन की वास्तविक चुनौतियों और संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।  आईआईएम इंदौर के प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के अनुभवात्मक भ्रमण छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और नेतृत्व कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण इवने ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में सभी से चर्चाकर जिले में चल रही ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं, समूह द्वारा की जा रही गतिविधियो की जानकारी दी। इस दौरान 24 छात्र-छात्राओं के चार दल बनाकर हरदा विकासखंड की ग्राम पंचायत हंडिया, खिरकिया के चिकलपाट, छुरीखाल एवं टिमरनी के रायबोर ग्राम में भ्रमण हेतु रवाना किया।

329 Views

Leave a Reply