पत्रकारों के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सं.सं. वृत्त हरदा द्वारा मीडिया कर्मियों एवं पत्रकारों हेतु मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्कशॉप 8 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत हरदा के सभागार में आयोजित होगी। वर्कशॉप में कंपनी मुख्यालय भोपाल से महाप्रबंधक स्मार्ट मीटर सेल सीके पवार, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस वर्कशॉप में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। सभी मीडिया कर्मियों एवं पत्रकारों से अनुरोध है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

215 Views

Leave a Reply