नेमा बंधुओं ने मनाई महाराज निमि की जयंती  

अनोखा तीर, हरदा। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर नेमा समाज के प्रवर्तक और इक्षवाकु वंश के प्रतापी महाराज निमि की जयंती का आयोजन हरदा में नेमा बंधुओं द्वारा वृद्धजनों के बीच किया गया। यह कार्यक्रम नेमा दर्पण फाउंडेशन की महिला जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी वृद्धजनों को फल वितरण कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी राम नेमा, जिला इकाई अध्यक्ष मंजू नेमा, सत्यवती नेमा, गायत्री नेमा, नैना नेमा, अनामिका नेमा, निष्ठा नेमा, पूजा नेमा, राकेश नेमा, दीपक नेमा, राहुल नेमा, आनंद नेमा और आर्यन नेमा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

201 Views

Leave a Reply