कमल पटेल को चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान

-1 क्विंटल 11 किलो सिक्कों से हुआ तुलादान
अनोखा तीर, हरदा। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का जन्मदिन हरदा शहर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपार उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया के नेतृत्व में एवं भाजपा पार्षदों द्वारा एक क्विंटल 11 किलो सिक्कों से कमल पटेल का तुलादान किया गया। इसके बाद उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर और शाल-श्रीफल से सम्मानित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी भी की गई। नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने बताया कि कमल पटेल ने तुलादान में प्रयुक्त सिक्कों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई केंद्र को दान करने की मंच से घोषणा की, जिससे गरीबों को भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद लोकेश राव मराठा, कुंवर सिंह सानिया, मनोज महलवार, ओमप्रकाश मोरछले, शुभम इवने, दिनेश मौर्य, रामेशर सारण, पार्षद प्रतिनिधि देवीसिंग सांखला, नर्मदा प्रसाद चौरसिया, महेंद्र प्रजापति, सुनील बघेला, कैलाश कुचबंदिया सहित भाजपा परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

278 Views

Leave a Reply