अनोखा तीर, टिमरनी। गुर्जर छात्रावास टिमरनी में सोमवार रात्रि शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री भुआणा प्रांतीय महिला मंडल, टिमरनी के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री भुजाणा गुर्जर प्रांतीय महासभा हरदा के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण दुगाया ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने उपस्थित रहे। आयोजन में आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं और पारंपरिक लोकगीतों पर महिलाएं और युवतियों ने देर रात तक डांडिया खेलकर माहौल को और भी जीवंत बनाया। समिति अध्यक्ष श्रीमती अरुणा दुबले, सचिव श्रीमती शिवकुमारी आंजने सहित पदाधिकारी जैसे श्रीमती रितु खोरे, श्रीमती मनीषा वर्मा, श्रीमती शांति कानबा, श्रीमती नीलिमा गुर्जर, श्रीमती भगति आंजने और श्रीमती वंदना दुगाया ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई। गरबा महोत्सव में शामिल अतिथियों ने महिला मंडल के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज की एकता और संस्कृति को मजबूत बनाते हैं।

Views Today: 2
Total Views: 360

