अनोखा तीर, हरदा। वर्ष 2025-26 में किसानों को सुगमता से डीएपी और एपीएस 20.20.0.13 उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सेवा सहकारी समितियों, विपणन संघ और निजी विक्रेताओं के माध्यम से उर्वरक भंडारित किया गया है। डीएपी उर्वरक हंडिया, मसनगांव, पलासनेर, रूपीपरेटिया, सोनतलाई, छिदगांवमेल, पोखरनी, करताना, मान्याखेड़ी, रुंदलाय, तजपुरा, आलमपुर और टेमागांव में प्रत्येक स्थान पर 25 मीट्रिक टन भंडारित किया गया है। वहीं, एपीएस 20.20.0.13 उर्वरक धनगांव, पीपलघटा, बाजनिया और मागरूल में 25 मीट्रिक टन प्रत्येक केंद्र पर उपलब्ध है।
कृषकगण सेवा सहकारी समितियों के नियमित सदस्य पात्रता अनुसार डीएपी एवं एपीएस 20.20.0.13 उर्वरक क्रय कर सकते हैं। डीएपी उर्वरक विपणन संघ गोदाम हरदा 100 मीट्रिक टन, टिमरनी 75 मीट्रिक टन, खिरकिया 100 मीट्रिक टन, विपणन समिति हरदा 25 मीट्रिक टन, खिरकिया 25 मीट्रिक टन, विपणन समिति खिरकिया उपकेंद्र सिराली 25 मीट्रिक टन एवं एम.पी. एग्रो हरदा 75 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इसी प्रकार एपीएस 20.20.0.13 उर्वरक विपणन संघ गोदाम टिमरनी 25 मीट्रिक टन, खिरकिया 30 मीट्रिक टन, विपणन समिति हरदा 25 मीट्रिक टन, खिरकिया 25 मीट्रिक टन एवं एम.पी. एग्रो हरदा 25 मीट्रिक टन उपलब्ध है। वितरण जिला प्रशासन की निगरानी में किया जाएगा।
जिले के निजी विक्रेताओं के माध्यम से भी डीएपी एवं एपीएस 20.20.0.13 उर्वरक उपलब्ध है। डीएपी उर्वरक शिवा एग्रो एजेंसी हरदा 25 मीट्रिक टन, मां नर्मदा कृषि सेवा केंद्र हरदा 25 मीट्रिक टन, पंकज एग्रो खिरकिया 25 मीट्रिक टन, माहेश्वरी सेल्स सिराली 25 मीट्रिक टन, अग्रवाल एग्रो एजेंसी हंडिया 25 मीट्रिक टन, जय एग्रो सेल्स सिराली 15 मीट्रिक टन, मां रेवा एग्रो एजेंसी करताना 25 मीट्रिक टन, अंकित कृषि सेवा केंद्र टिमरनी 50 मीट्रिक टन, गोपाल ट्रेडर्स सिराली 5 मीट्रिक टन, जय गुरु कान्हा बाबा टिमरनी 30 मीट्रिक टन, पाटिल कृषि सेवा केंद्र रहटगांव 30 मीट्रिक टन, संस्कृति एग्रो एजेंसी करताना 25 मीट्रिक टन, व्यास कृषि सेवा केंद्र हरदा 10 मीट्रिक टन और हिंद खाद भंडार टिमरनी 30 मीट्रिक टन भंडारित किया गया है। इसी प्रकार एपीएस 20.20.0.13 उर्वरक पालीवाल कृषि सेवा केंद्र मोरगढ़ी 25 मीट्रिक टन, जय एग्रो सेल्स सिराली 10 मीट्रिक टन, अग्रवाल अभिकरण टिमरनी 25 मीट्रिक टन, अंकित कृषि सेवा केंद्र टिमरनी 13 मीट्रिक टन, गोपाल ट्रेडर्स सिराली 20 मीट्रिक टन, जय गुरु कान्हा बाबा टिमरनी 20 मीट्रिक टन, पाटिल कृषि सेवा केंद्र रहटगांव 12 मीट्रिक टन, संस्कृति एग्रो एजेंसी करताना 12 मीट्रिक टन, व्यास कृषि सेवा केंद्र हरदा 8 मीट्रिक टन और हिंद खाद भंडार टिमरनी 12 मीट्रिक टन उपलब्ध है। हार्दिक एजेंसी हरदा में 25 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का वितरण एम.पी. एग्रो हरदा से किया जाएगा।
Views Today: 4
Total Views: 384
