अनोखा तीर, हरदा। विश्व हिंदू परिषद जिला हरदा की बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवन में संपन्न हुई। विहिप के जिला सहमंत्री हरिओम राजपूत ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रांत सहमंत्री एवं नर्मदापुरम विभाग के पालक जितेंद्र चौहान तथा विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार और शस्त्र पूजन दिवस के कार्यक्रम की समीक्षा के साथ आगामी आयोजनों की योजनाओं पर चर्चा की गई। परिषद के वक्ताओं ने कहा कि हर हिंदू को विहिप से जुड़कर भारत को विश्वगुरु बनाने में योगदान देना चाहिए। साथ ही आने वाले त्योहारों, जनजागरण एवं सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में नई घोषणाएं भी की गईं। जिला सुरक्षा प्रमुख विनय गौर रहटगांव, उषा मालवीय समरसता प्रमुख मातृशक्ति, ममता विधर मातृशक्ति सत्संग प्रमुख, रागिनी सोनी नगर संयोजिका मातृशक्ति हरदा, कपिल राठौर नगर संयोजक रहटगांव, शुभांशु विश्वकर्मा प्रखंड मंत्री रहटगांव और भरत चौहान नगर सह संयोजक हरदा की नियुक्ति की गई। इस दौरान विभाग सहमंत्री राजेंद्र राजपूत, जिला अध्यक्ष गिरजाशंकर राजपूत, राहुल रघुवंशी, रेखा विश्नोई, कमला सोनी, तनुश्री सोनी, मयूर मराठा, भवानी राजपूत, नितिन राजपूत, अमन चौबे, तेजराम विश्नोई, सुभाष गढ़वाल, अशोक राजपूत, कैलाश राठवा, सर्किल जाट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

