आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, हुई कार्यशाला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नगर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया कि दीपावली पर स्थानीय वस्तुओं की खरीद को बढ़ावा देने, चित्रकला प्रतियोगिता, संकल्प रथ यात्रा, व्यापारी सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि हर नागरिक के मन में स्व का भाव होना चाहिए। जब हम देश में बनी वस्तुओं को खरीदेंगे तो इससे देश की समृद्धि में हमारा योगदान होगा। वक्ता देवीसिंह सांखला ने बताया कि स्थानीय भाषाओं में डिजाइन किए गए पोस्टर जिला स्तर पर प्रिंट कर दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संदीप पटेल, राजेश गोदरा, बसंत राजपूत, प्रहलाद पटेल, नागेंद्र मल्होत्रा, मनसुख लोहाना, नरेंद्र सैनी, नितिन सोनकर, सूरज वावने, गौरव चौहान, भूपेंद्र तोमर और नीरज लाठी मौजूद रहे। मंच संचालन नगर महामंत्री पुरुषोत्तम झिंझोरे ने किया।

Views Today: 6

Total Views: 272

Leave a Reply

error: Content is protected !!