पिता की स्मृति में दिव्यांगजनों के लिए दान की व्हील चेयर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। लायंस क्लब हरदा सिटी जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग कार्यों में हमेशा सहायक भूमिका निभाता रहा है। इसी कड़ी में लायन अंजू भायरे ने अपने स्वर्गीय पिता गजाधर भायरे के जन्मदिन पर उनकी स्मृति में सार्वजनिक हित के लिए व्हील चेयर दान की। अंजू भायरे ने कहा कि मानव जीवन का असली उद्देश्य किसी के काम आना ही परमार्थ की सेवा है। उनके इस सेवा कार्य पर प्रयास रोगी सेवा संस्थान के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि किसी प्रियजन की स्मृति में समाज के लिए सकारात्मक योगदान करना अनुकरणीय है। संस्था ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उनसे संपर्क कर इस व्हील चेयर का निशुल्क उपयोग कर सकता है। इस अवसर पर लायंस क्लब हरदा सिटी के सदस्य भी मौजूद रहे।

317 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!