कांग्रेस ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, गाई रामधुन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान
अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत घंटाघर चौक पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है ताकि ग्राम स्वराज का सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि गांधीजी की रामराज्य की परिकल्पना तभी पूरी होगी जब देश का कोई गरीब भूखा न सोए। वहीं, शास्त्रीजी का दिया नारा जय जवान, जय किसान आज भी प्रासंगिक है। घंटाघर चौक के बाद कांग्रेसजन अन्नापूरा स्कूल पहुंचे और बाबूजी की कुटिया में रामधुन का गान किया। इसके पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के घर जाकर उन्हें खादी की शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान गेंदालाल पटेल, जलखरे परिवार, महेश कौशिक, संजय अग्रवाल, गोलापुरा से सालकराम भायरे, हरकिशन भायरे और शिवलाल अग्निभोज सहित कई परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक हेमंत टाले, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, विजय सुरमा, हरिमोहन शर्मा, गगन अग्रवाल, दीपक वशीष्ठ, सूरज पारे, सुरेन्द्र सराफ, राघवेंद्र पारे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामचरण सिंधे, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, सेवादल अध्यक्ष सहीद खान, इकबाल अहमद, सतीश भादू, प्रेरक सारण, आदित्य गर्गव, रमेश सोनकर, सुनील गीते, फूलचंद कहार, धमेंद्र चौहान, धमेंद्र शिंदे, संजय अग्रवाल, गोरेलाल सिसोदिया, मुजाहिद अली, जावेद पटेल, अम्बालाल वेनिवाल, अक्षय पारे, पुरुषोत्तम कलम, संजय पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 272

Leave a Reply

error: Content is protected !!