अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी एएस बघेल एवं डीएस चौहान के नेतृत्व में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के तहत आबकारी विभाग के दल ने गुरूवार को मदिरा के अवैध विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के सुखरास, बम्हनगांव, मसनगांव, फाइल वार्ड, टंकी मोहल्ला, वृत खिरकिया के ग्राम डगांवाशंकर, रोलगांव, यादव श्री ढाबा सिराली तथा वृत टिमरनी के धुरगाड़ा, बालागांव, नकवाड़ा, भवानी ढाबा दुलिया, आदिवासी ढाबा मगरधा में दबिश देकर कुल 84 पाव देशी मदिरा, 36 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 2 पाव विदेशी शराब तथा 620 किलो महुआ लाहन जप्त किया। साथ ही फाइल वार्ड हरदा में हाथ भट्टी शराब बनाने के लिये प्रयोग होने वाली चालू भट्टी के साथ आरोपी को पकड़ा गया। मुद्देमाल जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कुल 16 प्रकरण दर्ज किए।
शुष्क दिवस पर अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध 16 प्रकरण दर्ज

269 Views


